झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, राँची के पत्रांक SPE/51/72/2026 दिनांक 19.06.2026 के आलोक में सूचित किया जाता है कि 20 जून 2026 (तृतीय शनिवार) एवं 21 जून 2026 (रविवार) को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय 20 जून एवं 21 जून 2026 को प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान योगाभ्यास एवं योग दिवस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।