12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में “योगमय झारखंड 2026-27” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 21.06.2026 को 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।